सुल्तानपुर, मार्च 11 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के जखनी कला का युवक गांव के चौराहे पर जा रहा था। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने घात लगाकर युवक पर हमला कर दिया और लाठी डंडों से पिटाई शुरू कर दी। लोगों के आने पर जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से फरार हो गया। डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची। जबकि घायल युवक को इमरजेंसी एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंभुआ पर ग्रामीणों ने पहुंचाया।। युवक की मां राजमती ने बताया कि उनका पुत्र राजीव शाम करीब छह बजे गांव के मुख्य चौराहे पर जा रहा था। वही विपक्षी पहले से घात लगाकर बैठे थे जिन्होंने पुत्र के ऊपर हमला कर दिया, जाति सूचक गाली देते हुए व्यक्ति में पिटाई शुरू कर दी। जिससे पुत्र राजीव को गंभीर चोटें आई है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत लंभुआ कोतवाली में की है।

हिंदी...