सुल्तानपुर, मार्च 11 -- गोसाईगंज, संवाददाता। बरौंसा बाजार के जयसिंहपुर रोड पर फ्लोर मिल के पास आयोजित तीन दिवसीय श्री कथा ज्ञान यज्ञ का बुधवार को समापन हो गया। अंतिम दिन कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम के समापन पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। जगद्गुरु रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी की प्रेरणा से तीन दिनों तक चले कथा ज्ञान यज्ञ में श्रीमद्भागवत कथा, श्रीराम कथा और शिवपुराण के विभिन्न प्रसंगों का वर्णन किया गया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जीवन के महत्व की जानकारी दी गई। कथा के दौरान प्रतिदिन पूजन, हवन, आरती, भजन-कीर्तन और रासलीला का आयोजन भी किया गया। अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.