सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम गोरई में बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। रामदेव पुत्र रामखेलावन निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार की शाम उनकी पत्नी रिंका देवी और पड़ोसी सूर्यमुखी पत्नी राकेश निषाद के बीच बच्चों के झगड़े को लेकर कहासुनी हो गई थी। जिसे डायल-112 पुलिस ने शांत करा दिया था। आरोप है कि रात करीब नौ बजे सूर्यमुखी का पुत्र सूरज पुत्र राकेश निषाद अपने मौसेरे भाई आकाश निषाद के साथ रामदेव के दरवाजे पर पहुंचकर गाली-गलौज करने लगा और विरोध करने पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिससे रामदेव की नाक में चोट लग गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.