सुल्तानपुर, जून 2 -- कुड़वार, संवाददाता। बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के मिठनेपुर गांव से जुड़ा है। जहां मंगलवार को सुबह बच्चों के विवाद में दो पक्षों में कहासुनी हुई थी। शाम को फिर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और लाठी डंडे से मारपीट हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची डायल 112 की पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी आशीष दूबे व दूसरे पक्ष से अवनीश गिरी व गौरव गिरी के बीच विवाद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि मामूली विवाद है। जांच पड़ताल की जा रही है।किसी भी पक्ष द्वारा तहरीर नहीं दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...