सुल्तानपुर, मार्च 11 -- धनपतगंज, सुलतानपुर। सुविधाएं बहाल हो और दूरी कम हो इसके लिए बल्दीराय तहसील क्षेत्र के 57 गांव के लोगों ने सदर तहसील में जोड़े जाने की मांग किया। जनता की मांग को विधायक विनोद सिंह ने पूरजोर प्रयास कर पूरा भी कराया। राजाज्ञा जारी होने के बाद से जनवरी माह से इन 57 गांवों के लोगों को बल्दीराय तहसील के अभिलेखों से हटाकर सदर तहसील में शामिल कर दिया गया। लेकिन प्रशासनिक उपेक्षा के चलते इन गांवों के लोगों को बल्दीराय से कटना रास नहीं आ रहा, क्योंकि तीन माह बीतने के बाद भी प्रशासन इन 57 गांवों के अभिलेखों को ऑनलाइन नहीं कर सका। इससे इन गांवों के वाशिंदों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा। इस तरह से किसानों व ग्रामीणों की समस्याएं घटने की बजाय और बढ गईं हैं। लाखों की आबादी वाले 57 गांवों के लोगों को नकल से लेकर अन्य सुविधा पाने के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.