सुल्तानपुर, मार्च 1 -- गोसाईगंज, संवाददाता। उपजिलाधिकारी प्रभात सिंह, क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी और आबकारी निरीक्षक डॉ. संजय कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में प्रशासन, पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने रविवार को जयसिंहपुर क्षेत्र की कंपोजिट एवं देशी मदिरा दुकानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने बरौंसा क्षेत्र सहित विभिन्न लाइसेंसी दुकानों का निरीक्षण किया और स्टॉक, बिक्री रजिस्टर और निर्धारित मानकों का मिलान किया। संयुक्त टीम ने जयसिंहपुर, बगिया चौराहा, माधवपुर, छतौना, गोसाईगंज, बरौंसा, बड़ेगांव व बेलहरी क्षेत्र की दुकानों का भी निरीक्षण किया। क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर फ्लैग मार्च भी किया गया। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक रामाशीष उपाध्याय, कांस्टेबल पंकज, ललित और धर्मेंद्र मौर्य सहित...