गौरीगंज, मार्च 11 -- सुलतानपुर। अखंडनगर थाने की पुलिस ने बीते वर्ष थाने में दर्ज पाक्सो एक्ट के एक मुकदमें में फरार चल रहे आरोपित को बुधवार को गिरफ्तार कर उसे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। पकड़ा गया आरोपी अखंड प्रताप उर्फ शनि पुत्र स्व. राजितराम निवासी बड़ौरा ख्वाजापुर थाना अखंडनगर, सुलतानपुर को मुखबिर की निशादेही पर बजरंग तिराहा के पास से समय करीब 12.25 बजे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मुकदमें में से सम्बन्धित अपहृता को बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक हैदर अली,हेड कांस्टेबिल कमलसेन,महिला सिपाही लक्ष्मीना यादव रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.