सुल्तानपुर, मार्च 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भीलमपुर गांव में पुरानी रंजिश को लेकर तीन लोगों ने एक युवक पर फावड़े और लाठी से हमला कर दिया, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल युवक की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ शनिवार शाम केस दर्ज हुआ है। भीलमपुर निवासी संग्राम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 1 मार्च की सुबह वह अपने घर के सामने झाड़-झंखाड़ की कटाई कर रहा था। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर गांव के फूलचंद यादव, सुभाष यादव और चंदन वहां पहुंच गए। आरोप है कि तीनों ने हमला कर दिया। फूलचंद यादव ने फावड़े से संग्राम यादव के पैर पर वार किया, जिससे उसका पैर टूट गया। घायल जब घर के अंदर भागने लगा, तो आरोप है कि तीनों हमलावर घर में घुस गए और लात-घूंसों व लाठी से पीट दिया। थाना प्रभारी अनिरुद्ध कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.