सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- मोतिगरपुर ,संवाददाता। पारसपट्टी गांव में चार वर्षों से लंबित 'हर घर नल से जल' योजना की मे ग्रामीण की शिकायत पर डीएम कुमार हर्ष ने संबंधित विभाग को नोटिस जारी की है। जिसके बाद शनिवार सुबह लखनऊ से राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन के वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार आरके हरदहा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ तकनीकी सलाहकार आरके हरदहा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट की कंस्ट्रक्शन क्वालिटी धीमी और संदिग्ध प्रतीत हो रही थी। इसी कारण तकनीकी जांच के लिए टीम के साथ मौके पर आए। निर्माण स्थल से ईंट, मसाला और साइड पर मौजूद अन्य सामग्रियों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं, ताकि गुणवत्ता की पुष्टि की जा सके। उन्होंने यह भी बताया कि 12 पुरवों वाले इस गांव में पाइपलाइन का कार्य अभी लगभग 40 प्रतिशत अधूरा है। हालांकि अधिकांश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.