सुल्तानपुर, फरवरी 19 -- लंभुआ, संवाददाता। लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के मदनपुर पनियार गांव में रविवार की देर रात अमित सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर की गई हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी दीपक सिंह को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार बरामद कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां पर सुनवाई के बाद उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना में शामिल अमित की पत्नी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महाशिवरात्रि पर्व पर बाबा जनवारी नाथ धाम में अमित सिंह अपनी पत्नी शिल्पी सिंह तथा साली आरती को लेकर दर्शन के लिए गया हुआ था। वहां पर शिल्पी सिंह का प्रेमी दीपक सिंह पहले से ही मौजूद था। अमित सिंह का किसी बात को लेकर अपनी पत्नी से विवाद हो गया और वह उसे थप्पड़ मार दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.