सुल्तानपुर, जनवरी 3 -- कूरेभार, संवाददाता। थाना कूरेभार क्षेत्र के रामापुर गांव से एक नाबालिग बालिका के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज किया है। रामापुर गांव निवासी दयाराम गुप्ता ने थाना कूरेभार में दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री शुक्रवार की सुबह लगभग चार बजे शौच के लिए घर से बाहर निकली थी। काफी समय बीत जाने के बावजूद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के यहां तलाश के बाद भी किशोरी का कोई पता नहीं चल सका। पिता ने थाने में तहरीर देकर पुत्री की सकुशल बरामदगी की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजयंत मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.