सुलतानपुर-नहर में गिरे वृद्ध का नहीं लगा सुराग, तलाश जारी
सुल्तानपुर, मार्च 24 -- थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास शारदा सहायक नहर की तरफ शौच के लिए गए वृद्ध असंतुलित होकर नहर में गिर गए। इसके बाद से उनका कही कोई पता नहीं। घटना के बाद से परिजन और ग्रामीण लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हैं। नहर में गिरकर लापता जेठू राम (75) धौरहरा गांव के निवासी हैं, मंगलवार को वह सुबह के समय घर के पास से गुजरी शारदा सहायक नहर के किनारे शौच के लिए गए। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह नहर में जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और तत्काल उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तेज बहाव के चलते वृद्ध का कोई सुराग नहीं मिल सका। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से काफी देर तक नहर में तलाश अभियान चलाया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। देर शाम तक भी वृद्ध का पता नहीं चल पाया था। पुलिस और स्थानीय ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.