सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शहर में बिना प्रशासन की अनुमति एवं राजस्व विभाग के जिम्मेदारों से जानकारी किए लोग नजूल की भूमि पर कब्जा करते चले जा रहे हैं। शहर के नालों पर तो भूमाफियाओं ने कब्जा करने का नायाब तरीका निकाला है। शहर के गोपालदास पुल के नीचे की भूमि पर एक प्रापर्टी डीलर ने कब्जा करने की नीयत से सबमर्सिबल लगवाने के लिए बोरिंग शुरु करा दी। शिकायत पर तहसीलदार सदर देवानंद तिवारी ने लेखपाल को नजूल की भूमि पर बोरिंग करने से रोकने का आदेश दिया है। लेखपाल ने मौके पर जाकर बोरिंग का कार्य रोकवाया। नगर क्षेत्र के सिविल लाइन गोपालदास पुल के नीचे एक प्रापर्टी डीलर सबमर्सिबल लगवाने के बाद उस भूमि को कब्जा करने के लिए बोरिंग का कार्य शुरु कराया। बोरिंग कराने की अनुमति नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी और तहसीलदार सदर से नहीं ली गई।...