सुल्तानपुर, मई 30 -- सुलतानपुर। कोतवाली नगर के जमालगेट खैराबाद में पुश्तैनी मकान की बाउंड्रीवाल ढहाने और मारपीट करने के मामले में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन सैयद रहमान उर्फ भानू समेत छह लोगों के खिलाफ शनिवार की देर शाम मुकदमा दर्ज किया गया। रिपोर्ट दर्ज होने पर कोतवाली नगर की पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जमालगेट खैराबाद निवासी इकबाल अहमद पुत्र रशीद अहमद ने शनिवार को कोतवाली प्रभारी को तहरीर दी। इसमें उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पुश्तैनी मकान के आगे बाउंड्रीवाल बनाई गई थी। आरोप है कि नगर पालिका सुलतानपुर के पूर्व चेयरमैन सैयद रहमान उर्फ मानू, सैयद अफ्फान पुत्र मानू, सदफ अहमद उर्फ पिंटू पुत्र अहमद सुल्तान, गुफरान पुत्र दिलदार हुसैन, सैयद इरकान उर्फ मानू का दामाद और 5-6 अज्ञात लोग एकराय होकर बाउंड्रीवाल को ढहा दिए। इकबाल ने वि...