सुल्तानपुर, नवम्बर 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। दोस्तपुर विकास खंड में ट्रैक्टर-ट्रॉली में बच्चों को ढोए जाने का एक वीडियो शनिवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक ट्रॉली में करीब दस बच्चे खड़े होकर सवार हैं और हंसी-मजाक करते हुए जा रहे हैं। बड़ी बात यह है कि जिस ट्रॉली का उपयोग खेती और व्यावसायिक कार्यों में किया जाता है। उसी में बच्चों को ढोया जा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। देश के भविष्य नौनिहालों के जीवन से इस तरह की लापरवाही गंभीर चिंता का विषय है। एक ओर सरकार ट्रॉली से सवारी ढोने पर पूरी तरह रोक लगा रही है। वहीं देश के भविष्य को उसी ट्रॉली में भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ये बच्चे कंपोजिट विद्यालय भीलमपुर के थे। जो न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.