सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- सुलतानपुर, संवाददाता। शनिवार को को थाना अखण्डनगर की पुलिस टीम ने कलान बाजार में स्थित टीवीएस शोरुम में चोरी करने वाले तीन आरोपितों को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों आरोपितों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस टीम की ओर से पकड़े गए आरोपितों में बृजेश गौड़ निवासी ग्राम इटहिया नसदपुर थाना अखण्डनगर, अविनाश सिंह पुत्र ,आशू गौड़ निवासीगण ग्राम लतीफपुर थाना शाहगंज जनपद जौनपुर शामिल है। थाना अखण्डनगर पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कलान में स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास से इन आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी किए गए्र सामान को बरामद किया। बरामदगी के आधार पर दर्ज मुकदमे बरामदगी की धारा बढ़ाई है। गिरफ्तार आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.