सुल्तानपुर, मार्च 11 -- भदैया, संवाददाता। शिवगढ़ थाना क्षेत्र के भुआपुर गांव में मामूली बात दबंगो ने मां-बेटे को जमकर पीटा। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता फाकरुन पत्नी तौकीर ने थाना शिवगढ़ में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को सुबह करीब 10 बजे गांव के चन्द्रभान पुत्र छोटे, मल्हू पुत्र बब्बन तथा शिवम पुत्र राजा ने मिलकर उसके बेटे चांदबाब पुत्र तौकीर को ट्रक से टक्कर मारने का प्रयास किया और उसे पकड़कर बुरी तरह मारपीट की।फाकरुन का आरोप है कि जब वह अपने बेटे को बचाने के लिए मौके पर पहुंची तो तीनों आरोपियों ने उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता ने यह भी बताया कि बाद में उसके दूसरे बेटे गोलू को भी आरोपियों ने पीट दिया। शिवगढ़ थाना प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.