सुल्तानपुर, जुलाई 1 -- सुल्तानपुर। प्रयागराज में आयोजित 'टर्फस्फीयर अंडर 14, 6-ए-साइड' फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब सुलतानपुर की टीम ने ताबतोड़ गोलकरके अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में सुल्तानपुर का सामना यूथ फुटबॉल एकेडमी, प्रयागराज से हुआ था। निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें एक-दूसरे के डिफेंस को भेदने में नाकाम रहीं और मैच 0-0 की बराबरी पर समाप्त हुआ। मुकाबला बेहद कड़ा था, जिसके बाद परिणाम के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। पहले तीन पेनल्टी शॉट्स के बाद भी स्कोर 1-1 पर थमा रहा। ​अंत में सडन डेथ राउंड के रोमांचक मोड़ पर सुलतानपुर ने अपना संयम बनाए रखा और 2-1 से जीत दर्ज करते हुए कुल स्कोर को 3-1 तक पहुंचाकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। ​कोच की रणनीति, टीम की इस शानदार सफलता के पीछे कोच आशुतोष गुप्ता का कुशल मार्गदर्शन रहा। टूर्नामेंट के...