सुल्तानपुर, मार्च 17 -- सुलतानपुर। विकास खंड दूबेपुर की ग्राम पंचायत छरौली में पेयजल योजना का शुभारम्भ मंगलवार को किया गया। हर घर नल के तहत जल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन कर स्वच्छ जल के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ दूबेपुर ब्लॉक प्रमुख ने किया। जलनिगम के सहायक अभियंता प्रमोद कुमार ने जल संरक्षण व जल प्रबंधन पर ग्रामीणों को जानकारी दी। इस मौके पर गौरव शर्मा, शिवमूर्ति ,सूरज आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...