सुल्तानपुर, मार्च 10 -- चांदा, संवाददाता। 'संकल्प सेवा अभियान' के अंतर्गत समाजसेवी विकास मिश्रा ने पिता की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्देश्य जनपद के ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना तथा जरूरतमंद मरीजों को समय पर सहायता उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर क्षेत्र के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में विकास मिश्रा, अमन सिंह, पंकज, गौरव झा, धर्मेंद्र सिंह, पुनीत झा, मनीष झा, अवधेश तिवारी, नवीन सरोज, सिद्धार्थ, शीतला प्रसाद तिवारी, रजनीश मिश्रा, अंकुर सिंह, तनुज शर्मा और अंजली मिश्रा शामिल रहे।शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कामैचा के अधीक्षक डॉ. आरसी यादव क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.