सुल्तानपुर, मार्च 1 -- कुड़वार, संवाददाता। बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारी दाऊदपुर गांव निवासी वृद्ध को उसके चचेरे भाई ने खेत में बकरी जाने के विवाद को लेकर उपजे विवाद को लेकर गोली मार दी। घायल वृद्ध की हालत गंभीर देख मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय घायल की रास्ते में मौत हो गई। वृद्ध के मरने की सूचना मिलने पर उसके घर पर कोहराम मच गया। दूसरी तरफ घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल किया। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी। मृतक के पुत्र ने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। बन्धुआकला थाना क्षेत्र के मनियारी मजरे दाऊदपुर निवासी शाहिद हुसैन पुत्र आबिद हुसैन के खेत में रविवार दोपहर बाद उसके चचेरे भाई शेहरूल हुसैन पुत्र नजर हुसैन की बकरी चली गई,और उपज को न...