सुल्तानपुर, मार्च 11 -- भदैया, संवाददाता। क्षेत्र में कई प्रमुख संपर्क मार्ग बदहाल स्थिति में पड़े हुए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस्लामगंज-करोमी , मलिकपुर-अहिरौली व कुछमुछ-बरगदवा को जोड़ने वाले मार्गों की हालत काफी खराब हो चुकी है। इन सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं और सड़कें उखड़ने लगी हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन मार्गों में से दो सड़कों की मरम्मत कुछ ही दिन पहले कराई गई थी, लेकिन घटिया निर्माण सामग्री और लापरवाही के कारण सड़कें दोबारा अपने पुराने हाल में पहुंच गई हैं। मरम्मत कार्य के बावजूद सड़क पर गड्ढे और उखड़ी परत साफ दिखाई दे रही है, जिससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.