सुल्तानपुर, मार्च 11 -- कूरेभार संवाददाता। अयोध्या-प्रयागराज मार्ग पर कूरेभार बाजार में बुधवार दोपहर करीब दो बजे से शाम पांच बजे तक भीषण जाम की स्थिति बनी रही। इस दौरान चारों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मुख्य चौराहे से सुलतानपुर की ओर लगभग एक किलोमीटर दूर ब्लॉक गेट तक वाहनों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं अयोध्या रोड पर मठिया गांव तक, सेमरी रोड पर नहर पुल तक तथा हलियापुर रोड पर रेलवे क्रॉसिंग तक जाम की स्थिति बनी रही। जाम के दौरान पुलिसकर्मी मौके पर मौजूद रहकर वाहनों को एक-एक कर निकलवाने में जुटे रहे। श्रद्धालु रमेश ने बताया कि उन्हें जाम से निकलने में करीब एक घंटे का समय लग गया। वहीं अयोध्या दर्शन कर काशी जा रही श्रद्धालुओं की बस के चालक विमल ने बताया कि वे लगभग 45 मिनट बाद जाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.