सुलतानपुर की मस्जिद में फंदे से लटका मिला मदरसे के छात्र का शव, हत्या की आशंका
सुलतानपुर, मई 1 -- UP News: उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में कोतवाली क्षेत्र के तातो मुरैनी गांव स्थित मस्जिद में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद शाम के समय किशोर का शव फंदे से लटका मिला। किशोर के शव की शिनाख्त होने पर पता चला, कि वह मस्जिद के बगल में संचालित मदरसे में कक्षा छह का छात्र था। पुलिस मामले में जांच कर रही है। जुमे की नमाज तक तो मस्जिद में सब कुछ ठीक था, लेकिन अपराह्न बाद मस्जिद में गए एक व्यक्ति ने शव को देखा। उसके शोर मचाने पर अन्य लोगों को इस घटना की जानकारी हुई। सूचना मिलने पर मृत किशोर के परिवारीजन के साथ पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करने के लिए फॉरेंसिक टीम को जांच और साक्ष्य एकत्र करने के लिए मौके पर बुलाया। परिवार के सदस्यों ने किशोर की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए शव का पोस्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.