सुल्तानपुर, फरवरी 28 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। अन्नदाता किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने शनिवार को जयसिंहपुर तहसील में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर तहसीलदार मयंक मिश्र को ज्ञापन सौंपा। यूनियन ने तहसील और थाना स्तर पर जनता के कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्ध निस्तारण की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि तहसील कार्यालय में विभिन्न पटलों पर तैनात कर्मचारियों को निर्देशित किया जाए कि वे जनसामान्य के कार्य बिना किसी टालमटोल के निपटाएं। यूनियन ने तहसील क्षेत्र के थानाध्यक्षों को संज्ञेय अपराधों की सूचना दर्ज करने में शिथिलता न बरतने के निर्देश देने तथा तहसील व थानों में सक्रिय बिचौलियों (दलालों) पर रोक लगाने की मांग की। साथ ही उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में क्षेत्राधिकारी एवं तहसीलदार के साथ वार्ता कर समस्याओं के समाधान की मांग रखी गई। तहसीलदार मयंक म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.