सुल्तानपुर, जुलाई 12 -- सुलतानपुर। संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस का संगठन सृजन अभियान शनिवार को प्रारंभ हो रहा है। 12 को इसौली, 13 को जयसिंहपुर और 14 को सुल्तानपुर विधानसभा में संगठन सृजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लंभुआ और कादीपुर विधानसभा में संगठन सृजन का कार्यक्रम पूर्व में ही संपन्न हो गया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने बताया कि राष्ट्रीय शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर जनपद के सभी विधानसभाओं में ब्लॉक वार संगठन सृजन कार्यक्रम चलाया जाएगा। शनिवार को इसौली विधानसभा से इसका शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के तहत संगठन के पदाधिकारियों को उनके कार्यों के प्रति जागरुक कर संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.