सुल्तानपुर, फरवरी 18 -- गोसाईगंज, संवाददाता। जयसिंहपुर कस्बे में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व बुधवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। भक्तिमय वातावरण में निकली शोभायात्रा से पूरा क्षेत्र श्रद्धा और भक्ति के रंग में रंग गया। जयसिंहपुर प्राइमरी पाठशाला के सामने कथा स्थल पर मुख्य यजमान राम निहाल पांडेय एवं तारकेश्वर पाण्डेय के संयोजन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास स्वामी श्री माधवाचार्य जी सात दिनों तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक श्रद्धालुओं को श्रीमद् भागवत पुराण की कथा का रसपान कराएंगे। कलश शोभायात्रा जयसिंहपुर प्राथमिक विद्यालय से प्रारंभ होकर नहर चौराहा व कोतवाली मार्ग से होती हुई पुनः कथा स्थल पहुंची। शोभायात्रा में महिलाओं ने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.