सुलतानपुर-कमरे में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव
सुल्तानपुर, जून 6 -- भदैया, संवाददाता देहात कोतवाली क्षेत्र के हनुमानगंज स्थित रामपुर पांडेय का पुरवा गांव में शुक्रवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।कोतवाली देहात से करीब पांच सौ मीटर की दूरी पर स्थित पांडेय का पुरवा गांव निवासी ज्योति सिंह (26) पत्नी सुरेश कुमार चौहान का शव शुक्रवार रात करीब नौ बजे घर के कमरे में पंखे के कुंडे से साड़ी के फंदे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची देहात कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि ज्योति सिंह का विवाह करीब छह वर्ष पूर्व सुरेश कुमार चौहान से हुआ था। दंपति की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.