सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर। विद्युत वितरण मंडल सुलतानपुर के तहत औद्योगिक गलियारा त्रिसुंडी में उद्योग लगाने वाले लोगों की सुविधा के लिए एक अलग से उपकेन्द्र संचालित किया गया है। नवनिर्मित पांच एमवीए के औद्योगिक उपकेन्द्र से उद्योग संचालकों को 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। अधिशासी अभियंता सुलतानपुर अश्वनी कुमार ने बताया कि उद्योग लगाने वाले उपभोक्ता नव निर्मित उपकेन्द्र से कनेक्शन ले सकते है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...