सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- सुलतानपुर, संवाददाता। राणा प्रताप पीजी कॉलेज,संस्कृत विभाग की ओर से एक दिवसीय शैक्षिक भ्रमण का आयोजन एमए द्वितीय सेमेस्टर के लिये किया गया। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ.यशमंत सिंह के निर्देशन में विद्यार्थियों का दल उत्तर प्रदेश के पवित्र तीर्थ स्थल नैमिषारण्य (नीमसार ) के लिए प्रस्थान किया। नैमिषारण्य जो कि गोमती नदी के तट पर स्थित एक अत्यंत प्राचीन एवं आध्यात्मिक स्थल है, भारतीय संस्कृति और धर्म का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। मान्यता के अनुसार सृष्टिकर्ता ब्रह्मा जी ने ऋषियों को ध्यान के सुरक्षित स्थान प्रदान करने के लिए अपना चक्र पृथ्वी पर फेंका था, जो नैमिषारण्य में आकर गिरा। इसी कारण यह स्थान चक्रतीर्थ के रूप में प्रसिद्ध हुआ। यहाँ स्थित चक्राकार जलधारा में श्रद्धालु स्नान एवं परिक्रमा कर चारों युगों का प्रतीका...