सुल्तानपुर, सितम्बर 13 -- गोसाईगंज,संवाददाता। जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र उपाध्यायपुर निवासी युवक की कर्नाटक प्रदेश में समुद्र में डूबने से मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। कोतवाली क्षेत्र उपाध्यायपुर निवासी वृजेन्द्र कुमार उर्फ भल्लर (38) पुत्र सीताराम करीब दो महीने पहले रोजी रोटी के चक्कर में कर्नाटक गया हुआ था। वह उडुपी स्टेशन के करीब मंडपे स्थित समुद्र में नाव से मछली पकड़ने का कार्य करता था। बुधवार देरशाम को वह भोजन के बाद समुद्र किनारे खड़ी एक नाव से दूसरी नाव पर जा रहा था। इसी बीच पैर फिसलने के कारण वह समुद्र के गहरे पानी में चला गया। स्थानीय खोताखोरों की मदद से गुरुवार दोपहर को वृजेन्द्र का शव पानी से निकाला गया। कर्नाटक में रह रहे परिजनों ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.