सुलतानपुर-ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल
सुल्तानपुर, अप्रैल 1 -- कादीपुर, संवाददाता। ई-रिक्शा की टक्कर से एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सीएचसी कादीपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी गम्भीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज सुलतानपुर रेफर कर दिया गया। बुधवार को दोपहर बाद मुडि़लाडीह के अरुण कुमार उर्फ भोला (25) अपनी बाइक से कादीपुर की तरफ आ रहे थे। वह जैसे ही मालापुर नहर के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे ई रिक्शा ने जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए । उन्हें सीएचसी कादीपुर लाया गया । जहां पर हालत ठीक न होने से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.