सुल्तानपुर, फरवरी 17 -- चांदा,संवाददाता। स्थानीय चांदा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी संदिग्ध हाल में घर से लापता हो गई। किशोरी बीते गुरुवार को दोपहर के समय 3 बजे के करीब घर से सहेली के घर जाने बात कहकर निकली थी। इसके बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा। परिजन उसकी काफी तलाश किए, बाद में परिजन ने इस घटना की सूचना चांदा कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट दर्ज की साथ ही सक्रियता दिखाते हुए किशोरी को आगरा के एक आश्रम से बरामद की। पुलिस की माने तो किशोरी परिवार के सदस्यों को सूचना दिए बिना ही बांके बिहारी का दर्शन करने के लिए मथुरा चली गई थीं। चांदा पुलिस किशोरी से आवश्यक पूछताछ कर रही। बेटी के सकुशल मिलने पर परिजनों खुश नजर आए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...