सुल्तानपुर, मार्च 31 -- सुलतानपुर,संवाददाता। एक अप्रैल से परिषदीय विद्यालयों में नए शैक्षिक सत्र का आगाज होगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नए शिक्षा सत्र के शुरु होने के पहले जिले के 2262 विद्यालयों में कक्षा एक से लेकर आठ तक की 1380370 निशुल्क पाठ्य पुस्तकें प्राप्त हुई हैं। प्राप्त पुस्तकों के सापेक्ष शत-प्रतिशत पाठ्य पुस्तकें स्कूलों को भेजी गईं हैं। जिले में एक अप्रैल से स्कूल चलो अभियान कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपेन्द्र गुप्ता की ओर से इसकी तैयारी की गई है। बीएसए उपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि बुधवार से शुरु हो रहे स्कूल चलो अभियान के तहत नए शैक्षिक सत्र का शुभारम्भ शहर के उच्च प्राथमिक विद्यालय अमहट से होगा। इस दौरान जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी, तथा सभी जनप्रतिनिधियों को आमंत्रि...