सुल्तानपुर, अप्रैल 4 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के बीबीएस पब्लिक स्कूल भखरी में शनिवार को भव्य अवार्ड सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में बल्दीराय ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कुमारगंज अयोध्या की साधना सिंह एवं कृषि विज्ञान केंद्र अमेठी के वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई,जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.