सुल्तानपुर, मार्च 1 -- सुलतानपुर, संवाददाता। अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला और इस हमले में ईरानी राष्ट्र प्रमुख अयातुल्ला खामेनेई की मौत की सूचना से जिले के मुसलिम समाज में रोष दिखा। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी ने बस स्टेशन के पास ट्रंप व नेतंयाहू का प्रतीकात्मक पुतला फूंकर विरोध भी जताया। वहीं शहर की मरकज मस्जिद में विश्व शांति के लिए अमन चैन की दुआ मांगी गई। लोगों ने जल्द बातचीता का रास्ता अख्तियार कर युद्ध विराम की मांग की है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी ((मार्क्सवादी) के नेतृत्व अमेरिकन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजराइली राष्ट्रपति नेतन्याहू का पुतला दहन कर ईरान पर किए जा रहे हमले को तत्काल रोकने की मांग की गई। राज्य सचिव रवि मिश्र ने कहा कि अमेरिका-इजराइल की जोड़ी दुनिया में अशांति फैलाने का काम कर रही है। यह साम्राज्यवादी हमला ईरान की स...