सुल्तानपुर, जनवरी 7 -- गोसाईंगंज, संवाददाता। किसानों की शिकायत पर बुधवार दोपहर सदर विधायक राजप्रसाद उपाध्याय राजबाबू ने अठैसी धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। किसानों का आरोप था कि केंद्र पर उनकी धान की खरीद नहीं की जा रही है और कई किसानों की ऑनलाइन एंट्री भी लंबित है, जिससे उन्हें मजबूरन अपनी उपज औने-पौने दामों पर बेचनी पड़ रही है। किसानों की बात सुनने के बाद विधायक सीधे धान क्रय केंद्र पहुंचे और क्रय केंद्र प्रभारी से खरीद प्रक्रिया की जानकारी ली। विधायक ने नाराजगी जताते हुए कहा कि किसानों की शिकायत है कि उनके स्थान पर व्यापारियों से अधिक धान की खरीद की जा रही है। इस पर केंद्र प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि किसानों से ही धान खरीदा जा रहा है, लेकिन विभाग द्वारा समय से बोरा उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है। इसके अलावा कई किसानों की खरी...