लखनऊ, अक्टूबर 13 -- गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ अभद्र टिप्पणी में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर विचाराधीन मानहानि केस की सुनवाई आठ साल बाद मंगलवार को पूरी हो गई। राहुल गांधी के वकील काशी प्रसाद शुक्ल ने बताया कि विशेष एमपी -एमएलए कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने 26 अक्टूबर को मुकदमे का फैसला नियत किया है। यह भी पढ़ें- अमित शाह पर टिप्पणीः राहुल गांधी के खिलाफ 8 साल बाद सुनवाई पूरी, 26 को फैसलासुनवाई पूरी, फैसले की तारीख तय कोर्ट में चार दिनों में करीब नौ घंटे तक चली बहस में याची के वकील संतोष पांडेय और राहुल गांधी के वकील ने साक्ष्य और तर्क पेश किए।मानहानि मामले की पृष्ठभूमि ये है मानहानि का मामला कोतवाली देहात थाने के हनुमानगंज निवासी बीजेपी नेता विजय मिश्र ने राहुल गांधी के खिलाफ चार अगस्त 2018 को मानहानि का मुकदमा दायर किया था। जिले ...