हजारीबाग, मार्च 9 -- हजारीबाग प्रतिनिधि हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल द्वारा कटकमदाग प्रखंड के सुलतना स्थित सरकारी विद्यालय में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में लगभग 125 स्कूली बच्चों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों के दांतों की जांच की गई। शिविर के दौरान स्कूली बच्चों को दांतों की सही देखभाल, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श दिए गए। साथ ही उन्हें दंत रोगों से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव भी प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस अवसर पर हजारीबाग डेंटल कॉलेज के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्थान आगे भी समाज सेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखेगा और जरूरतमंद लोगों...