संवाददाता, फरवरी 16 -- यूपी के बस्ती के परसरामपुर थाने के एसएसआई अजय कुमार गौड़ की मौत को लेकर पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। रविवार को एसपी के आदेश पर एएसपी बस्ती श्यामकांत दरोगा के परिवार से मिलने उनके मूड़ाडीह थाना कोतवाली, जनपद देवरिया स्थित आवास पर पहुंचे। एसपी बस्ती ने बताया कि इस दौरान मृतक के परिवार के लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर विश्वास जताया। उन्होंने परिवाार से निरंतर संवाद बनाये रखते हुए सहयोग करने की बात की कही। एएसपी ने परिवार को अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराया। इस दौरान दरोगा के परिवार ने पुलिस को कई प्रश्नों और आशंकाओं से अवगत कराते हुए इन बिन्दुओं पर भी गहनता से जांच करने की मांग की। एएसपी ने परिवार को आश्वासन दिया कि उनके बताये गये बिन्दुओं पर संवेदनशीलता और गहनता से जांच की जाएगी। बता दें कि पोस्टमा...