नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- यूरोप के कई देशों में जनता का असंतोष शनिवार रात सड़कों पर हिंसक टकराव में बदल गया। फ्रांस में कम वेतन, बुनियादी बजट और महंगाई को लेकर हुए देशव्यापी प्रदर्शनों में 1300 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इटली के आठ शहरों में छात्रों और युवाओं ने मोर्चा खोला, जबकि अल्बानिया की राजधानी तिराना में प्रधानमंत्री एडी रामा के इस्तीफे की मांग को लेकर पिछले एक दशक की सबसे भीषण हिंसा दर्ज की गई। फ्रांस के गृह मंत्रालय के अनुसार, शनिवार को देशभर में हुए बड़े पैमाने के विरोध प्रदर्शनों और हिंसक झड़पों के दौरान पुलिस ने 1,314 लोगों को गिरफ्तार किया। इस दौरान झड़पों में 53 पुलिस अधिकारी घायल हुए हैं। प्रदर्शनों के दौरान पुलिस को 75 जगहों पर लगी आग को बुझाने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। वहीं 24 दुकानों में लूटपाट भी हुई। ...