नई दिल्ली, दिसम्बर 22 -- बांग्लादेश में हिंसक प्रदर्शनों और अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों के बाद स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बांग्लादेश तेजी से कट्टरपंथी इस्लामिक गुटों की गिरफ्त में आता नजर आ रहा है और मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के लिए देश में कानून व्यवस्था को संभालना बड़ी चुनौती बन गई है। इन सब के बीच बांग्लादेश की सबसे अहम पार्टियों में से एक बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान 17 साल बाद वतन लौट रहे हैं। 2008 से विदेश में रह रहे रहमान की वापसी पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं। इससे पहले बीएनपी ने बीते शुक्रवार को घोषणा की थी कि तारिक रहमान 25 दिसंबर को बांग्लादेश लौटेंगे और पार्टी ने उनकी वापसी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने खालिदा जि...