औरंगाबाद, अप्रैल 10 -- औरंगाबाद के दानिका संगीत महाविद्यालय के तत्वावधान में सुर सम्राट गायन प्रतियोगिता 2026 का सुर सम्राट ग्रैंड फिनाले 12 अप्रैल को महाराजगंज रोड स्थित एक निजी रिसोर्ट में आयोजित होगा। डायरेक्टर डा. रवींद्र कुमार उर्फ दानिका महाराज ने बताया कि दो माह से लगातार मगध के सात जिले के लोग ऑडिशन दे चुके हैं। पटना, गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद के प्रतिभागियों का पिछले सप्ताह ऑडिशन हुआ था। सभी जिलों के चयनित प्रतिभागी 12 अप्रैल को अपना फाइनल प्रदर्शन दोहराएंगे। फाइनल में सुर सम्राट 2026 की घोषणा की जाएगी जिसमें जूनियर और सीनियर ग्रुप है। दोनों ही ग्रुप से मगध सुर सम्राट का ताज प्रतिभागी को पहनाया जाएगा। ग्रैंड फिनाले के अवसर पर राष्ट्रीय लोक गायिका इंदू सोनाली, चंदन तिवारी, अभिषेक मिश्रा की उपस्थिति होगी। संगीतज्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.