गया, फरवरी 17 -- सुर श्री सम्मान से सम्मानित किए गए भरत सिंह भारती गया जी, सुरधारा कला केन्द्र ने 20 स्थापना दिवस पर सुर श्री सम्मान से पद्म श्री अवार्ड नामित भरत सिंह भारती को सम्मानित किया। केन्द्र के संचालक बिपिन बिहारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह सम्मान संगीत के क्षेत्र में विशेष कार्य करने वालों को दिया जाएगा। खिजरसराय के उतरावा गांव में आयोजित कार्यक्रम में जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार, अतरी के पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव, डॉ. सुदर्शनाचार्य जी महाराज, डॉ संकेत नारायण, राश दादा राश, प्रोफ़ेसर धनंजय कुमार, जगेश्वर पांडे सहित सेकड़ों समाजसेवी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने कहा की कला सृजन का काम करती है। सुरधारा ने इस पुरस्कार का सृजन कर भारती जी के कला कर्मठों की पहचान की है। पूर्व विधायक कृष्णननंदन यादव जी...