सीतामढ़ी, अप्रैल 26 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी, एक प्रतिनिधि। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सीतामढ़ी महोत्सव के दूसरे दिन सांस्कृतिक रंगों की खूब छटा बिखेरी। लोक कलाकारों ने सुर, ताल से दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों से दर्शक देर रात तक झूमते रहे।कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकार करण अर्जुन झा के भजन से हुई। इसके बाद एनएसडीएभी के छात्र स्वर्णव ने कैलाश खेर के चर्चित गीत 'आरी सखी मंगल गाओ री' की प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। इसके बाद कौशिकी श्रीवास्तव, दिव्यांग लोकगायिका दीपमाला, सज्जाद अंसारी और आकाश केशव कुमार ने अपने भजनों और गीतों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम के दूसरे सत्र में बाहरी कलाकारों ने समां बांध दिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुदीपा घोष ने देशभक्ति से ओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.