सुल्तानपुर, जून 21 -- गोसाईगंज, संवाददाता गोसाईंगंज क्षेत्र के सुरौली गांव में रविवार दोपहर पांचवी मोहर्रम को मरकजी जुलूस बरामद हुआ। जिसमें अजादारों ने शबीह जुलजनाह और ताबूत की जियारत की। अंजुमन अब्बासिया सुरौली ने नौहा मातम किया।जुलूस की मजलिस से पूर्व अमन सुल्तानपुरी, इमाम हैदर आदि ने पेशखानी की। इसके बाद मौलाना गुलाम पंजतन साहब मुबारकपुरी ने मजलिस को सम्बोधित किया। मौलाना ने कहा कुरआन कह रहा है हमने ऐसा रसूल तुम्हारे लिए भेजा जैसा फिरऔन के सामने भेजा। मौलाना ने कहा इमाम जाफरे सादिक से पूछा गया तो उन्होंने कहा अल्लाह ने इस आयत में न तुम्हारी तरफ आने वाले रसूल का नाम लिया और न फिरऔन की तरफ आने वाले रसूल का नाम लिया है। यह भी पढ़ें- अषाढ़ा में अली अकबर की याद में निकला अलम व ताबूत इमाम ने कहा जो कुछ भी मूसा के ज़माने में हुआ रसूल के जमाने ...