प्रयागराज, जून 1 -- प्रयागराज, संवाददाता। सुरो श्री डांस क्लास झूंसी की ओर से सोमवार को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया।शिक्षिका तन्वी पांडेय की अगुवाई में शानवी ने शिव तांडव व छात्राओं ने रासलीला की मनमोहक प्रस्तुति से समा बांधा। समर्थ दुबे ने गंगा मैया को समर्पित भजनों की प्रस्तुति की। झूले में रखी गई गंगा मैया की मूर्ति को छप्पन भोग अर्पित किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...