रांची, मार्च 8 -- रांची। मोरहाबादी में रविवार को संडे मॉर्निंग म्यूजिक थेरेपी ग्रुप द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुरुष मॉर्निंग वॉकर्स ने महिलाओं के सम्मान में मधुर गीत प्रस्तुत कर खुनुमा माहौल बना दिया। कई सदस्यों ने अपनी मां, जीवनसाथी और बेटियों को समर्पित गीतों के माध्यम से अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। इस अनूठी पहल से महिला प्रतिभागी काफी उत्साहित नजर आईं और सभी ने एक-दूसरे को बधाई देकर महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...