मेरठ, अप्रैल 17 -- मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि मेरठ के केरल वर्मा सुभारती कॉलेज ऑफ साइंस द्वारा आयोजित दो दिवसीय वार्षिक सांस्कृतिक एवं खेल उत्सव "सतरंग-2026" का समापन हुआ। रचनात्मकता, कला और खेल भावना के अनूठे संगम ने पूरे विश्वविद्यालय परिसर को ऊर्जा और उत्साह से सराबोर कर दिया। विज्ञान संकाय के डीन प्रो. रवींद्र कुमार जैन ने विचार रखे। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. नवीन चंद्रा के नेतृत्व में आयोजन समिति ने अतिथियों का स्वागत किया। एकल, युगल और समूह गायन की मधुर प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नृत्य में छात्रों की लयबद्ध प्रस्तुतियों पर जमकर तालियां बजीं। मिमिक्री, माइम, शायरी और कविता पाठ जैसी साहित्यिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में बौद्धिक मनोरंजन का तड़का लगाया।शतरंज यह भी पढ़ें- फैशन शो में श्रेया तो नृत्य में मनु बनीं...