मुजफ्फरपुर, जुलाई 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा ने गुरुवार को पटना स्थित लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान बिहार में उच्च शिक्षा एवं विश्वविद्यालयों के सुदृढ़ीकरण, युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने, शैक्षणिक वातावरण को और बेहतर बनाने तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।पूर्व मंत्री ने कहा कि किसी भी राज्य के समग्र विकास में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और मजबूत विश्वविद्यालय व्यवस्था की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। विश्वविद्यालयों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, शोध को बढ़ावा देने और छात्रों को रोजगारोन्मुखी शिक्षा देने की जरूरत है। कहा कि राज्यपाल ने भी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और विश्वविद्यालयों को बेहतर ...